झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी में यात्रियों परेशानियों के मद्देनजर क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने टीनशेड का यात्री प्रतीक्षालय लगवा दिया गया। यात्री प्रतीक्षालय लगने से ग्रामीणों में उत्साह दिखा। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि बसों के इंतजार के लिए वे घंटों गरमी व बारिश में खुले आसमान के नीचे खड़े रहते थे। यात्री प्रतीक्षालय लग जाने से अब वे इसमें आराम से छांव में बैठ जाए करेंगे। खरडूबड़ी को यात्री प्रतीक्षालय की सौगात देने पर ग्रामीणों ने सांसद कांतिलाल भूरिया का आभार माना। वही युवा नेता बालसिंह मेड़ा, सांसद प्रतिनिधि सलेल पठान, राकेश, सरपंच प्रेमसिंह डामोर, सोबान डामोर, मानसिंह डामोर, रमेश डामोर, श्यामलाल पंचाल का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation दहेज के लिए पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज कन्हैयालाल वैद्य जन्म जयंती समारोह व पत्रकार सम्मेलन 1 फरवरी को