ब्रह्रालीन मंहत 1008 काशीगिरी महाराज की पुण्यतिथि कल झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा के समीप प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रृंगेश्वर धाम पर ब्रह्रालीन महंत 1008 काशीगिरी महाराज की14वीं पुण्यतिथि धुमधाम से मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। गादीपति मंहत रामेश्वरगिरी ने बताया कि आज सुबह 8 बजे गणेश पूजन, मंडल स्थापना एंव रूद्राभिषेक होगा, पूर्णाहूति एंव महाआरती दोपहर 12 बजे होगी। उसके बाद दोपहर एक बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा। समस्त गुरूभक्त बड़ी संख्या में श्रृंगेश्वर धाम पहुंचेंगे। Post navigation सैकड़ों टन टमाटर सडक़ पर फेंक किसानों ने जताया नोटबंदी का विरोध बोहरा समाज ने धर्मगुरूओं के जन्मदिन निकाला भव्य जुलूस