अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- ग्राम हीरापुर से अवैध उत्खन्न करते तीन ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस ने थाना आम्बुआ पर खड़े करवाए। निरीक्षक चैनसिंह डामोर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि ग्राम हीरापुर में तीन टैक्ट्रर अवैध रेत उत्खन्न कर रहे हैं, जिस पर पुलिस हीरापुर पहुंची तो उसे तीन ट्रैक्टर अवैध उत्खनन करते हुए पाए गए, ट्रैक्टर में एमपी 45 एए 7535, एपी 45, 0608 और एक टैक्ट्रर बिना नम्बर का है जो स्वराज कम्पनी का है जिनकी कार्यवाही कर थाना आम्बुआ के सुर्पूद कर दिया गया। Post navigation विनय शर्मा ने जीता राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट बोलेरो और बस की भिडंत में 11 बच्चे घायल