झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला के विनय शर्मा ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होकर नगर का नाम रोशन किया। राजा राममोहन बैंडमिंटन एकेडमी इंदौर में आयोजित 44वीं सरताज ओपन इंटर स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विनय शर्मा ने वत्सल सोमण को 21-11, 21-13 से हराकर आयु वर्ग 13 का एकल खिताब अपने नाम किया। स्पर्धा में धार, देवास, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, गुना, उज्जैन जिलों के 358 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया तथा जिनके 330 मैच हुए। एकल खिताब विजेता प्रतियोगिता में विनय शर्मा को सुनील दोषी कमेंटेटर के द्वारा पुरस्कृत किया गया। Post navigation राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन में बोले सांसद भूरिया- किन्नरों का आशीर्वाद व्यर्थ नहीं जाता अवैध रेत उत्खन्न करते तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने किए जब्त