झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर उदय अभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें नगर के सभी वार्डो में प्रशासन की टीमों ने घर घर जा कर जानकारी एकत्रित की जा रही है जिसमें हर वार्ड में 40- 40 घरों पर जा कर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसके साथ ही इन 40 घरों की एक बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे बाद रखा जा रहा है और मोहल्ले की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस दौरान नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अपनी समस्याएं दल के सदस्यों को बताए ताकी उनका उचित निराकरण किया जा सके तथा विकास योजनाओं की कार्य योजना बन सके। नगर उदय अभियान को सफल बनाने में एसडीएम सीएस सोलंकी, सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर सहित सभी अधिकारी कर्मचारी सहयोग कर रहे है। Post navigation अटलजी के जन्मदिन पर हुआ सद्भावना क्रिकेट मैत्री मैच 1800 घरों तक नगर परिषद ने जानी नगरवासियों की समस्याएं