सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सक क्षैत्र अधिकारी शंकरदयाल शर्मा के सेवानिवृत होने पर विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी ने शर्मा का शाल श्रीफल व भेट देकर सम्मान किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय पेटलावद के प्रभारी डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. दिलीप निनामा, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र जानी तथा पशु चिकित्सा क्षैत्र अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष एस आर कतीजा विशेष रूप से अपस्थित थे। सभी अतिथियों ने शर्मा के 39 वर्ष की सेवा का उल्लेख करते हुए उनकी सेवाओं को निर्भिक कर्तव्य निष्ठ ईमानदार बताया। शर्मा ने अपनी 28 वर्ष की सेवा प्रभारी पशु औषधालय सांरगी को दी। विभाग के समस्त कर्मचारियों ने पुष्प माला से शर्मा का स्वागत कर भावभीनी बिदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र जानी ने किया। आभार प्रदर्शन एसएल हामड़ ने माना।
———-