पेटलावद- शुक्रवार शाम को प्रारंभ हुआ बारिश का शनिवार को भी रुक रूक कर चलता रहा। शुक्रवार शाम को दो घंटे में 47 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं शनिवार को भी जारी रहा क्रम जिसमें तेज बिजली की कड़कडाहट के साथ बारिश जारी रही। लगातार हो रही बारिश से मिर्ची और टमाटर की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। लगातार बारिश और बिजली गिरने से मांडन क्षेत्र में एक महिला और एक युवक भी शुक्रवार शाम को घायल हो गए थे. जिनका उपचार सारंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। इसके साथ ही क्षेेत्र की नदियों मं भी पानी की भरपूर आवक रही। पंपावती नदी में भी भरपूर पानी आया। Post navigation सर्वधम सम्मेलन में बोले निजामुद्दीन- जुल्म सितम बढऩे पर इंसानियत हैवानियत में होती है तब्दील सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई