अलीराजपुर लाईव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड। “जहर नही जैविक खेती चाहीए – नशा मुक्त भारत चाहीए” का संदेश लेकर आज भारतीय किसान संघ कि बलराम संदेश यात्रा सोंडवा पहुँची।उक्त यात्रा 15 अगस्त 2016 को ओंकारेश्वर से शुरु कि गई है जिसका समापन 12 सितंबर को महाकालेश्वर उज्जैन मे होगा उक्त आयोजन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण मे रखा गया ।जिसमे प्रांतीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ दयाराम पाटीदार ,जिला संगठन मंत्री व बलराम संदेश यात्रा प्रभारी भंवरसिंह आंजना ने ग्रामीण किसानो को “मदिरा से नुकसान व जैविक खेती के लाभ ” के बारे मे विस्तार से बताया। उक्त कार्यक्रम मे कमलेश पाठक तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान संघ, राधुसिंह खरत भारतीय किसान संघ युवा वाहिनी प्रमुख,लक्ष्मणसिंह मोरी अध्यक्ष (ग्रामीण ), खामट,वालपुर, कुकलट,आदि गॉव के किसान शामील हुए। Post navigation नवई मनाने के पहले नहाने कुंऐ मे उतरा था अधेड , वापिस नही लोटा वेयर हाउस से फ्री में दे रहे हैं उचित मूल्य की दुकानों को प्याज आदेश के 3 दिन बाद भी कोई नहीं आया लेने