- मरीजों को फल-बिस्किट का किया गया वितरण  - मरीजों को फल-बिस्किट का किया गया वितरण

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आचार्य भगवंत की जन्मभूमि पर निर्भय ओजस्वी वक्ता पूज्य गुलाबमुनिजी म.सा. का जन्मदिवस धर्मआराधना के साथ स्थानीय पौषध भवन पर विराजित पूज्य महासती समर्पिताजी म.सा.आदि ठाणा 4 के सानिध्य में मनाया गया। धर्मसभा में पूज्य महासती समर्पिता जी म.सा. ने पूज्य गुलाबमुनि जी म.सा. के संयम जीवन पर विस्तार पूर्वक बताया। जन्मदिवस पर मिशन हॉस्पिटल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष रमेशचन्द्र चौधरी, सदस्य समरथमल तलेरा, जितेंद्र घोड़ावत, महेश वोरा, राजीव चोरडिय़ा, चंद्रकांत छाजेड़, प्रवीण पालरेचा, श्रेणिक गादिया, रजनीकांत लोढ़ा, सिद्धू कांकरिया, राजेश वरमेचा, राजेश चैपड़ा, अनिल भंसाली, अरुण गादिया, मयूर तलेरा, कमलेश तलेरा, शैलेष कांकरिया, चिराग पीचा, मनीष सिसौदिया, पवन नाहर, रवि लोढ़ा आदि ने मरीजो को फल बिस्किट वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। धर्मसभा के पश्चात नवयुवकों द्वारा प्रभावना का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *