लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

समीपस्थ ग्राम सातेर के बड़ फलिया स्थित प्राथमिक शाला में तिथि भोज का आयोजन किया गया। झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पेटलावद एसडीएम रितिका पाटीदार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय सहित आसपास के क्षेत्र के बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया,जिसमे मिठाई भी खिलाई गई।

कार्यक्रम में पेटलावद बीईओ देवेंद्र कुमार ओझा, बीआरसी श्रीमती रेखा गिरी, शिक्षक प्रताप सिंह सिसोदिया, रामचंद डिंडोर एवं श्रीमती अलका डामर उपस्थित थे।

बच्चों के बीच मनाया शिक्षक ने जन्मदिन

तिथि भोज के दौरान एक खास और खुशनुमा पल भी देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक प्रताप सिंह सिसोदिया ने अपना जन्मदिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, तथा उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा कीं ! शिक्षक का बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना कार्यक्रम का आकर्षण रहा। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। तिथि भोज के आयोजन ने बच्चों के साथ आत्मीयता, अपनत्व और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *