अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा कस्बे में जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल लाइन डालने के बाद बने सीसी रोड का मामला अब जनसुनवाई में पहुंच चुका है। मंगलवार को इस मामले में कलेक्टर कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया के प्रतिनिधि कमलेश पटेल द्वारा शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामवासियों का आरोप है कि पीएचई विभाग अंतर्गत बने रोड़ में बेहद घटिया क्वालिटी का निर्माण हुआ है। रोड बनने के बाद से लगातार सीमेंट उड़ रही है जिससे रहवासी परेशान है। विधायक प्रतिनिधि कमलेश पटेल ने बताया कि घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत एवं रहवासियों द्वारा विधायक वीरसिंह भूरिया को पत्र लिखा गया था। विधायक ने मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है और गुणवत्ता की जांच और इसके सुधार की मांग की है। मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि कमलेश पटेल ने उक्त पत्र कलेक्टर को सौपते हुए जनसुनवाई में आवेदन देकर शीघ्र सुधार कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। Post navigation युवक का शव बरामद ; पुलिस जाँच में जुटी