राहुल पाटीदार, करवड़

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व के अवसर पर पेटलावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी करवड़ में पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने पंडित लोकेंद्र शर्मा की उपस्थिति में शस्त्रों का पूजन किया।

पंडित लोकेंद्र शर्मा ने विधि-विधान के साथ शस्त्रों पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ ने भी पूजा में सहभागिता की।

चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। शस्त्र पूजन हमारी परंपरा का प्रतीक है, जो कर्तव्य, साहस और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक थान सिंह मुलेवा, आरक्षक हर्ष कैमा, प्रवीण, मनजीत सिंह राठौर सहित पुलिस चौकी का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *