इरशाद खान, बरझर

बरझर क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बरझर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल सुरमल पिता नरवत संघड़िया भील, उम्र 39 वर्ष, निवासी महिंद्रा जुनागांव को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *