सोंडवा। ग्राम बिछोली से 60 युवाओं की टीम रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे माँ पावागढ़ के दर्शन एवं आस्था के उद्देश्य से पैदल यात्रा पर रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम स्थित गायत्री मंदिर से विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर युवाओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला। माँ माताजी के जयकारों के साथ युवाओं की टोली ने अपनी यात्रा प्रारंभ की। ग्रामवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए यात्रा के लिए रवाना किया।

यात्रा के दौरान युवाओं में धार्मिक आस्था, एकता, समर्पण और भक्ति की भावना देखने को मिली। इस पैदल यात्रा का उद्देश्य माँ पावागढ़ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करना और भक्तिभाव के साथ दर्शन करना है।

यात्रा पूर्ण होने के बाद ग्राम बिछोली में स्थित गायत्री मंदिर पहुँचकर गरबा मंडल, ग्राम बिछोली के तत्वावधान में समापन किया जाएगा।

ग्राम बिछोली से निकली इस 60 युवाओं की भक्तिमय टोली ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *