मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आगामी शारदीय नवरात्र पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मां अंबे टेकरी वाली माता को चुनरी अर्पित की जाना है,जिसकी रूप रेखा एवं अन्य तैयारियों के लिए एक आयोजन समिति के गठन हेतु आज पंचायत के सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजन संपन्न हुई बैठक में चुनरी यात्रा मार्ग, यात्रा में धार्मिक भजनों के संगीत हेतु बैंड-बाजों,यात्रा मार्ग में पेयजल व्यवस्था, आदि के साथ ही चुनरी अर्पित करने के बाद प्रसादी आदि की व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में क़स्बे के अनेक धर्म प्रेमी माता भक्त उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन  गया
आज दिनांक 08-10-2026 को बैठक रखी गई थी जिसमें चुनरी यात्रा के लिए समिति बनाई गई ओर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गई। जिसमें सीमित के अध्यक्ष – सुनील चौहान, उपाध्यक्ष -सुभाष जैन, कोषाध्यक्ष – कृष्णकांत जायसवाल, प्रचार प्रसार – जगराम विश्वकर्मा, कालू सिंह ठेकेदार, धर्मेंद्र पचाया,शंकर जाधव,प्रताप सिसोदिया, इंदरसिंग, मीडिया प्रभारी – गोलू राठौड़, संरक्षक – भरत माहेश्वरी, समिति पूर्ण रुप से बनाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *