झाबुआ। प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने डिप्टी कलेक्टर वैशाली सोलंकी को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र झाबुआ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुश्री सोलंकी आगामी आदेश तक जिला परियोजना समन्वयक के पद से जुड़े समस्त कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगी। इसके साथ ही वे अपने वर्तमान दायित्व भी संभालती रहेंगी। पहले भी संभाल चुकी हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सुश्री वैशाली सोलंकी के पास इससे पहले भी प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारियां रही हैं। वे तहसीलदार रामा के दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं। इसके अलावा उनके पास एसएलआर (सेटलमेंट लैंड रिकॉर्ड) का प्रभार भी रहा है। लगातार अलग-अलग महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपे जाने से यह भी स्पष्ट है कि जिला प्रशासन द्वारा उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यक्षमता का उपयोग विभिन्न विभागों के कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। अब जिला शिक्षा केन्द्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग से जुड़े प्रशासनिक एवं योजनागत कार्यों के संचालन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। Post navigation मप्र में वन्यजीव संरक्षण को बड़ी कामयाबी: गिद्धों की संख्या में 123% की रिकॉर्ड वृद्धि, सीएम ने जारी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं