इरशाद खान, बरझर
गांगरडी–बरझर–सामलाकुंड मार्ग पर मध्यप्रदेश सीमा से सटा – चंदला चौकड़ी के पास बाटनपुरा में बाइक सवार युवक से लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रिंगोल के वावफलिया निवासी नरेश पिता उकार कोचरा गांगरडी से बरझर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर 70 हजार रुपये लूटने के साथ मोबाइल फोन भी छीन लिया।
