अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 7 प्रकरण दर्ज

0

जितेंद्र वाणी नानपुर 

सागर में जहरीली शराब प्रकरण के बाद अलीराजपुर जिले में भी अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी और पुलिस विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आबकारी आयुक्त के विशेष निर्देश तथा कलेक्टर नीतू माथुर के आदेश अनुसार जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज तड़के नानपुर, अजंदा एवं खरपाई क्षेत्र में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध ताड़ी एवं हाथ भट्ठी मदिरा जब्त की। कार्रवाई के दौरान कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। नानपुर क्षेत्र में 4 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई में 132 लीटर ताड़ी, 40 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा सहित कुल 172 बल्क लीटर मदिरा, 200 किलोग्राम महुआ लहान एवं मदिरा निर्माण सामग्री नष्ट की गई। वहीं वृत्त भाभरा में दर्ज 3 प्रकरणों में 4.32 बल्क लीटर व्हिस्की, 6 बल्क लीटर बीयर एवं 12 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जब्त की गई। उक्त जानकारी आबकारी विभाग द्वारा दी गई |

Leave A Reply

Your email address will not be published.