https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260912-WA0005.mp4 जितेंद्र वाणी नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौलखेड़ा में सरदार पिता तेरसिंह के घर एक 10 फीट लंबा अजगर घुस जाने से आदिवासी परिवार और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग या रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची और घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260912-WA0003.mp4 इस दौरान समय रहते स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और सामूहिक प्रयासों से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। गनीमत यह रही कि इस बीच परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण अजगर को अपने स्तर पर काबू में कर चुके थे। प्रशासनिक अमले की इस लाचारी और विलंब को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। Post navigation सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 7 प्रकरण दर्ज