सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर 

नानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम सेजगांव में मवेशी चराने गई गमली बाई (55) पति रुमाल सिंह की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो डॉक्टर ने पीएम करने से मना कर दिया।

परेशान होकर मृतका के बेटे मानजरिया और ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव लेकर जिला मुख्यालय रवाना हुए। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाएं बदहाल हैं और अधिकारी तानाशाही कर रहे हैं।

मामले पर बीएमओ डॉ. पटेल ने बताया कि पहले डॉक्टर द्वारा इनकार करने पर परिजन जिला अस्पताल गए थे, लेकिन अब डॉ. मोनिका चौहान खुद शव का पीएम करने आलीराजपुर रवाना हो चुकी हैं, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.