राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

0

थांदला। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेडमिंटन हॉल पर कबड्डी एवं बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर द्वारा आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा तथा विशेष अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें फिट रहने केलिए निरंतर मैदान से जुड़े रहना चाहिए तथा किसी भी एक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने हेतु निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में धर्मेश मावी, गोलू मावी, विष्णु भाबर, शैलेश चरपोटा, विजय परमार तथा मनीष डामोर का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.