रितेश गुप्ता, थांदला मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेलों को बढ़ावा देने एवं युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जो खेलेंगे, वे खिलेंगे।” उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के निर्माण के साथ परिवार, विद्यालय, जिले और देश का गौरव बढ़ाने का माध्यम हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “प्ले स्टेशन से ज्यादा जरूरी खेल का मैदान है।” उन्होंने 2036 ओलंपिक की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक खेल प्रतिभाओं को आगे लाने तथा 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में प्रतिभा खोज अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने खेल प्रतिभा एवं युवा शक्ति को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इसी अवसर पर अणु पब्लिक स्कूल, थांदला के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। झाबुआ जिले के कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम बरशट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए 5D — Desire (इच्छा), Direction (दिशा), Dedication (समर्पण), Determination (दृढ़ संकल्प) एवं Discipline (अनुशासन) के महत्व को समझाया। अणु पब्लिक स्कूल के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान विद्यालय के विभिन्न खेलों में राज्य स्तर तक चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कलेक्टर, एसडीएम, जिला खेल अधिकारी (DSO) एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स ऋषभ राठौड़ — Shot Put प्रीत नायक — Shot Put अश्विन वसुनिया — Javelin Throw आदेश वसुनिया — Long Jump बास्केटबॉल नेतिक प्रजापत युवराज पण्दा तनमय धामानिया हर्षिता जैन कराते गरिमा चौहान कनिका चौहान कृपांशी डामोर फुटबॉल जीवराज भूरिया राजवीर भूरिया विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों का भी विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने, नियमित अभ्यास कराने, तकनीकी प्रशिक्षण देने तथा उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करने में निरंतर मार्गदर्शन दिया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों की मेहनत एवं समर्पण को भी दिया। विद्यालय के संचालक प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर एवं श्रीमती संध्या नायर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। अणु पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का यह सम्मान न केवल विद्यालय बल्कि थांदला एवं झाबुआ जिले के लिए भी गौरव का विषय है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत एवं प्रतिभा से यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से छोटे शहरों से आने वाली खेल प्रतिभाएँ भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं। Post navigation राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की