रितेश गुप्ता, थांदला

राष्ट्रीय खेल दिवस के निमित्त फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खेल कौशल विकास के अंतर्गत कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन फुटबॉल के सीनियर खिलाड़ी प्रकाश कटारा तथा अजय मचार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
खेल प्रतियोगिता में फ्रेंड्स क्लब थांदला, ज्योति क्लब बी, ग्रामीण युवा केंद्र थांदला तथा ज्योति क्लब ए ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर ने मैदान पर उपस्थित होकर समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात पहला मैच फ्रेंड्स क्लब थांदला vs ज्योति क्लब थांदला के बीच खेला गया, जिसे फ्रेंड्स क्लब थांदला ने 1-0 से जीत लिया।
इस अवसर संजय मेड़ा, प्रवीण बारिया, विशाल मचार, लक्की कटारा, प्रियांशु कटारा, आतिश डामोर, सौरभ खड़िया, आदेश भूरिया, आकाश डामोर, राज बारिया, गोल्डी कटारा, आदित्य मांझी तथा उदयसिंह भूरिया का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *