जितेंद्र वाणी नानपुर नानपुर। नगर के प्रसिद्ध एवं चमत्कारी श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार, श्रावण शुक्ल त्रयोदशी के पावन अवसर पर पहली बार दिव्य पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा नानपुर क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में मुख्य यजमान सुनील गेंदलाल राठौड़ ने सपत्नीक पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही राजेंद्र पटेल (सपत्नीक वंदना पटेल), भागवंती लालचंद्र राठौड़, माया नरेंद्र राठौड़, गीता अखिलेश राठौड़, दिव्या जितेंद्र राठौड़ एवं रचना पंकज वाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण, पूजन और जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर अनुष्ठान को पंडित अंतिम त्रिवेदी (नानपुर) एवं पंडित राहुल शर्मा (उज्जैन) के आचार्यत्व में शास्त्रोक्त विधि से संपन्न कराया गया। आचार्यों ने पार्थिव पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि श्रावण मास में मिट्टी के शिवलिंग का पूजन करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। महाआरती में उमड़े श्रद्धालु पूजन के पश्चात आयोजित भव्य महाआरती में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अगले वर्ष से हर श्रावण में रोज होगा आयोजन प्रथम आयोजन की अपार सफलता और जन-आस्था को देखते हुए मुख्य यजमान सुनील राठौड़ व उपस्थित भक्तों ने संकल्प लिया कि आगामी श्रावण मास से यह पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान प्रतिदिन निरंतर आयोजित किया जाएगा। Post navigation आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज संत रविदास की पावन स्मृति में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत