कोटेश्वर धाम: नानपुर के वाणी परिवार ने नर्मदा घाट निर्माण के लिए दिए 25,550 रुपये

0

जितेंद्र वाणी ,नानपुर:

आलीराजपुर जिले के नानपुर निवासी श्रीमती सरजू बाई बंसीलाल वाणी, वाणी समाज इकाई के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत वाणी एवं उनके बड़े भाई मुकेश वाणी ने स्वर्गीय उमेश बंसीलाल वाणी की पुण्य स्मृति में कुक्षी स्थित कोटेश्वर नर्मदा धाम (कोटड़ा) के नए घाट निर्माण हेतु 25,550 रुपये की दानराशि भेंट की।

इस पुनीत कार्य पर घाट निर्माण समिति द्वारा दानदाता परिवार का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया। परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय उमेश वाणी मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहकर धर्म लाभ लेते थे।

उल्लेखनीय है कि कोटेश्वर धाम में नर्मदा तट पर बन रहे इस घाट की अनूठी विशेषता है कि यह निर्माण कार्य 54 घंटे, 54 लाख रुपये की लागत और 54 सीढ़ियों के संकल्प के साथ पूर्णता की ओर अग्रसर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.