जितेंद्र वाणी नानपुर आलीराजपुर जिले के ग्राम नानपुर में निजी कंपनी एयरटेल द्वारा केबल डालने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विगत 27 जुलाई से खोदी गई नालियों और गड्ढों के कारण कई माह से सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, लेकिन ग्राम पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। वर्तमान में श्रावण मास के कारण बढ़ चौक स्थित कलिका माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा समीप स्थित बोहरा मस्जिद आने-जाने वाले समाजजन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा, प्रशासन कर रहा अनदेखी ग्राम पंचायत के पंचों के अनुसार बिना सूचना दिए जगह-जगह गड्ढे कर दिए गए हैं। इनसे स्कूली बच्चे, महिलाएं और बाइक चालक घायल हो रहे हैं, जबकि रात के अंधेरे में लोग गिर रहे हैं। वहीं क्षेत्र में बिजली की समस्या पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कर्मचारियों से बात करने पर वे जनपद या पंचायत में शिकायत करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। मामले में तहसीलदार मंजुला डावर ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही जांच कर इस समस्या का निराकरण करवाया जाएगा। Post navigation बड़ी धूमधाम व शानो-शौकत के साथ मनाया गया नानपुर में चालीसवां का त्योहार कोटेश्वर धाम: नानपुर के वाणी परिवार ने नर्मदा घाट निर्माण के लिए दिए 25,550 रुपये