जितेंद्र वाणी, नानपुर अपने पिता गोपी कृष्ण नगवडीया की पुण्य स्मृति में एवं अपनी माता रुक्मिणी बाई की प्रेरणा से उनके पुत्र प्रदीप नगवाडिया ने कृष्ण मणि फाउंडेशन की स्थापना की घोषणा की है। नानपुर में यह फाउंडेशन नगर हित, धार्मिक, परोपकार सेवा भाव , पर्यावरण, और इसी ही रचनात्मक गतिविधियों के संचालन एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहेगी। इसके साथ ही, जनकल्याण के क्षेत्र में आगे आने वाली अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इस फाउंडेशन द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के पावन अवसर पर संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप नगवाडिया ने फाउंडेशन हेतु एक लाख रुपये की समर्पण राशि की घोषणा की। इस मूल राशि से प्राप्त होने वाले वार्षिक ब्याज का उपयोग प्रतिवर्ष नगर हित, धार्मिक ,रचनात्मक, कार्यों , पर्यावरण और जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा। मंच से हुई इस प्रेरणादायी घोषणा का उपस्थित समस्त नगरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। Post navigation कोटेश्वर धाम: नानपुर के वाणी परिवार ने नर्मदा घाट निर्माण के लिए दिए 25,550 रुपये तेज रफ्तार बाइक ने पुलिया पर बैठे युवकों को मारी टक्कर, 6 लोग घायल