अंतरवेलिया-मेघनगर मार्ग बदहाल, हादसे का खतरा बढ़ा

0

हितेंद्र सिंह, अंतरवेलिया

झाबुआ-रतलाम रोड स्थित अनंतरवेलिया से मेघनगर तक का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हाल ही में अनंतरवेलिया में बनाई गई एक तरफ की सड़क भी कुछ ही समय में दबकर बिखर गई, जिससे स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है।

​गड्डों का आकार इतना बड़ा है कि यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जर्जर सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी पर तत्काल कार्रवाई की जाए और मार्ग की मरम्मत कराकर आम लोगों को राहत दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.