हितेंद्र सिंह, अंतरवेलिया झाबुआ-रतलाम रोड स्थित अनंतरवेलिया से मेघनगर तक का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हाल ही में अनंतरवेलिया में बनाई गई एक तरफ की सड़क भी कुछ ही समय में दबकर बिखर गई, जिससे स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260802-WA0021.mp4 गड्डों का आकार इतना बड़ा है कि यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जर्जर सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी पर तत्काल कार्रवाई की जाए और मार्ग की मरम्मत कराकर आम लोगों को राहत दी जाए। Post navigation सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में नई छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित नापतौल विभाग ने पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण