ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी

0

जितेंद्र वाणी नानपुर

थाना नानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरपाई में 27 जुलाई की रात करीब 9:00 बजे एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के दाहिने हाथ पर ‘राधू’ नाम गुदा (टैटू) हुआ है, जबकि उसी के पास ‘सुरेश’ जैसा नाम भी अस्पष्ट रूप से लिखा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा तलाशी लेने पर मृतक की जेब से तंबाकू और चूना बरामद हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि वह तंबाकू का सेवन करता था।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस हुलिए या नाम के व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नानपुर थाने में सूचित करें।

संपर्क सूत्र:

थाना प्रभारी निरीक्षक: राजेश डावर (मो. 9244993931)

विवेचना अधिकारी: प्रधान आरक्षक (329) दिलीप डावर (मो. 9302722143)

आरक्षक: धन सिंह कनेल (मो. 9770117756)

Leave A Reply

Your email address will not be published.