जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर (कोटवाली फलिया) की 78 वर्षीय वृद्ध महिला शांति बाई बीते एक साल से पैर में सड़न और गंभीर बीमारी से तड़प रही थीं। अति-गरीबी और सरकारी योजनाओं के लाभ से महरूम यह परिवार इलाज कराने में असमर्थ था। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260725-WA0004.mp4 आलीराजपुर लाइव ने हाल ही में इस निसहाय वृद्ध महिला की व्यथा को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का असर यह हुआ कि प्रशासन तुरंत हरकत में आया और वृद्ध महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अब उनका इलाज जारी है। शांति बाई के पाँचों बेटों का निधन हो चुका है। उनकी बहू रंगली गवाले, जो खुद विधवा हैं, मांग-तांगकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। बुजुर्ग महिला को अस्पताल में सही इलाज मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है और खुशी जाहिर की है। हालांकि महिला का परिवार अब भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसलिए उसे आर्थिक सहायता की जरूरत है। महिला को विधवा पेंशन भी शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने की है। Post navigation गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना महोत्सव पर सांई मंदिर में होंगे आयोजन, मंदिर पर की जाएगी साज सज्जा ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी