जितेंद्र वाणी नानपुर इमलीपुरा निवासी जितेंद्र चौहान निवासी मोरासा के किराए के मकान को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। जितेंद्र ने बताया कि वे बीते शाम अपनी पत्नी के साथ दीवासा पर्व मनाने भवरी गांव स्थित मामा के घर गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जब वे वापस लौटे, तो मुख्य द्वार का नकुचा और अंदर रखी तिजोरी टूटी हुई मिली। तिजोरी से लगभग दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने गायब थे। पीड़ित ने तत्काल नानपुर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी राजेश डावर को घटना की जानकारी दी और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में रात-दिन हो रही बिजली की कटौती से अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। Post navigation ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी आधी रात में राजगढ़ क्षेत्र से आये लोगो ने महिला के साथ की मारपीट, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट