बिजली कटौती तथा वोल्टेज के उतार चढ़ाव से घरेलू उपकरण जले

लोड शेडिंग के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

इन दिनों क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इधर वोल्टेज का मौसम होने से भी अधिक परेशानी हो रही है बार बार अंधेरा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कीट पतंगों एवं जंगली जानवरों आदि का भय बना रहता है, 28 जुलाई की शाम को वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण खराब होने के समाचार है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों से क्षेत्र में बिजली कटौती का अघोषित कार्यक्रम चला आ रहा है कभी लोड शेडिंग के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है तो उसके बाद भी कभी भी बिजली गुल हो जाना आम बात है, इतनी कटौती के बावजूद अनाप-शनाप बिल उपभोक्ताओं को थमाए जाते हैं।बाल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण 18 जुलाई की शाम लगभग 7 से 9 बजे के बीच अनेकों उपभोक्ताओं के घरों में लगे बिजली उपकरण आदि जल जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

हमारे संवाददाता को कस्बा क्षेत्र के सैफुद्दीन इब्राहिम तथा मुनबबर हुसैन तैयबजी ने बताया कि उनके घरों के तथा बोहरा मस्जिद का इन्वर्टर चार्जर खराब हो गया है इस तरह क़स्बे में बिजली उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। बिजली उपभोक्ताओं की मांग है कि बिजली कटौती बंद की जाए और यदि करना पड़े तो उसका समय निश्चित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.