मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत थाना आम्बुआ क्षेत्र के बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में प्रदेशभर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर रघुवंश सिंह के निर्देशन पर आम्बुआ में मंगलवार को हाट बाजार में बस स्टैंड पर आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन डावर की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों का प्रभावी मंचन करते हुए आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया। आम्बुआ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। Post navigation भतीजे ने की थी अपने काका की हत्या, आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई बिजली कटौती तथा वोल्टेज के उतार चढ़ाव से घरेलू उपकरण जले