ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पीएम श्री कन्या हाई स्कूल, छकतला में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नवीन बाल कैबिनेट का गठन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री छीतू सिंह बामनिया के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट के सदस्यों को विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य श्री छीतू सिंह बामनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण श्री विक्रम सिंह डावर, श्री जबर सिंह बारिया, श्री देवेंद्र डावर, श्री जगदीश ठाकराव और श्री इतेश भयड़िया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नवगठित बाल कैबिनेट के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय के सर्वांगीण विकास की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। Post navigation कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल छकतला हाट बाजार में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से लगा लंबा जाम, अधूरा नाली निर्माण बना मुसीबत