ग्राम बरझर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तरीय बैठक हुई
इरशाद खान बरझर
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम में कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत बरझर में ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्वच्छता कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों, सफाई मित्रों, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।
