इरशाद खान बरझर ग्राम रिंगोल विकास खंड चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा के ग्राम पंचायत भवन रिंगोल में *रात्रि चौपाल कार्यक्रम* में जिला कलेक्टर महोदया, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में ग्रामीणाे की शिकायतो एवं मांगो का त्वरित निराकरण ग्राम पंचायत सरपंच महेश भूरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जगदीश निनामा एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ एवं जिले के समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित हुए। *रात्रि चौपाल कार्यक्रम* में जिला कार्यालय NRLM से DPM सर एवं भाबरा ब्लॉक से BM अनीता पाटीदार मैडम एवं संबंधित ग्राम नोडल जितेन्द्रसिंह चौहान भी उपस्थित हुए । कार्यक्रम में MPGB बैंक बरझर से 3 समूह को 15 लाख CCL लोन स्वीकृति पत्र वितरण किए। समूह से सक्रिय दीदी, लखपति दीदी एवं अन्य समूह दीदी द्वारा अपनी सफलता की कहानी सुनाई एवं ग्राम संगठन की अध्यक्ष संगीता दिदी के द्वारा समूह गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया । इस तरह से ग्राम रिंगोल में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन रहा। Post navigation बरझर-खुटाजा मार्ग पर दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 12 लोग घायल ग्राम बरझर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तरीय बैठक हुई