इरशाद खान, बरझर बरझर और ग्राम खुटाजा के बीच खुटाजा टर्न पर शाम करीब साढ़े 3 से 4 बजे के बीच दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 12 ग्रामीण घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप (GJ-20-X-9043) खुटाजा से गुजरात जा रही थी, जबकि दूसरी पिकअप (GJ-20-X-7193) बरझर से खुटाजा की ओर आ रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में दोनों वाहनों के चालक, खुटाजा निवासी पंकज पिता नाना और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं, जो इसी वाहन से गुजरात जा रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवा तोमर मौके पर पहुंचे। वे स्वास्थ्य केद्र भी गए और घायलों का इलाज कराया। Post navigation सोंडवा और बरझर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, वाहन जब्त किया ग्राम रिंगोल में ‘रात्रि चौपाल’: कलेक्टर और सीईओ की मौजूदगी में हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण