इरशाद खान, बरझर बरझर में सोमवार शाम एक भयानक हादसा हुआ। बरझर निवासी जय पिता मनु पवार अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी वानु पवार को कार में घुमाने के लिए ले गए थे। उन्होंने अपनी कार हनुमान मंदिर के पास खड़ी की थी, तभी वहां से गुजर रहे सीएम राइज स्कूल (बोरकुंडिया) के ‘तूफान’ वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह वाहन विद्यार्थियों को लेने के लिए स्कूल जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वाहन कार को करीब 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया और बरझर निवासी रवि राठौड़ के मकान से टकराकर रुका। इस हादसे में मकान का बीम क्षतिग्रस्त हो गया और कार भी बुरी तरह डैमेज हो गई। कार में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची वानु इस दुर्घटना में घायल हो गई। एएसआई ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सुदीप त्रिवेदी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जय और उसकी घायल बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत बरझर अस्पताल भेजा। वहां से बच्ची की स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए दाहोद (गुजरात) ले गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्कूली वाहन का चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। नशे में था वाहन चालक पुलिस ने वाहन चालक अजय (उम्र 20 वर्ष, पिता जयंती भाई, निवासी गांगेड़ी फलिया, गुजरात को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के वक्त अजय पूरी तरह से नशे में था और इसी वजह से उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने वाले इस वाहन के अंदर से पुलिस को बीयर की केन भी मिली हैं, जो एक गंभीर लापरवाही उजागर करती है। Post navigation ग्राम बरझर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तरीय बैठक हुई नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक