इरशाद खान बरझर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत पुलिस चौकी बरझर (थाना चंद्रशेखर आजाद नगर) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरझर कस्बे में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन एकत्रित हुए। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (उ नि) शिवा तोमर ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी परिवारों को तोड़ देता है। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं को नशे से दूर रखें और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। Post navigation नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने कार को मारी टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची घायल नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत भूराघाटा व बरझर में विद्यार्थियों को किया जागरूक