मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क्षेत्र में इस वर्ष मौसम की बारिश बहुत अधिक देरी से प्रारारंभ हुई दोपहर में प्रारंभ हुई बारिश ने क्षेत्र को तर-बतर कर दिया अभी आगे अच्छी वर्षा की उम्मीद की जा रही है। हर साल क्षेत्र में प्रथम बारिश जून के प्रथम सप्ताह हो जाती थी मगर इस बार पूरा जून तथा जुलाई के एक सप्ताह बाद रिमझिम बारिश प्रारंभ तो हुई मगर तेज वर्षा की जरूरत अभी तक बनी हुई है, आज 7 जुलाई की दोपहर लगभग चार बजे अचानक मौसम बदला और तेज गर्मी के बीच 10-15 मिनट झमाझम बारिश ने क्षेत्र को तर-बतर कर दिया लेकिन पुनः वर्षा थम जाने के कारण उमस से लोग परेशान होते दिखाई दिए , लेकिन 5:30 बजे से पुनः तेज गड़गड़ाहट तथा बिजली की कड़क के साथ पुनः झमाझम बारिश का सिलसिला चालू हो गया जो कि समाचार लिखे जाने तक चालू था एक अनुमान के अनुसार जानकारों का मत है कि अब क्षेत्र में अच्छी वर्षा की संभावना बनती नजर आ रही है, कृषक भी अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। Post navigation नहाते समय तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन