मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आवासहीन तथा कच्चे एवं जीर्ण शीर्ण मकानों में रहने वालों को अतिशीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिलने की संभावना बनती दिखाई दे रही है, क्यों कि ग्राम पंचायत आम्बुआ द्वारा शासन से प्राप्त हितग्राहियों की सूची को ग्राम सभा में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया, जिससे उन लोगों में हर्ष है जिनके नाम सूची में शामिल हैं। मिली जानकारी अनुसार विगत दिनों ग्राम पंचायत आम्बुआ द्वारा पंचायत क्षेत्र में एक सर्वे किया गया था तथा आवास हीनों की सूची शासन प्रशासन को भेजी गई थी, अभी हाल ही में आम्बुआ ग्राम पंचायत को लगभग 559 पात्र हितग्राहियों की सूची प्राप्त हुई जिसका प्रकाशन वाचन ग्राम सभा में नवागत पंचायत सचिव उज्जवल चौहान द्वारा सरपंच रमेश रावत तथा उप-सरपंच थानसिंह भयडिया एवं ग्राम सभा के सदस्यों के सम्मुख वाचन किया गया,जिन हितग्राहियों के नाम सूची में शामिल हुए हैं उनमें खुशी की लहर है कि अब उन्हें भी एक पक्का भवन मिल जाएगा।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा,विजय रावत, साजिद शेख़, सिराज खान, नरसिंह रावत, शकील अहमद कुरैशी, तथा पंच गण भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहे। Post navigation लंबी प्रतीक्षा के बाद झमाझम बारिश ने तरबतर किया मेहमानी के विवाद में मामा ने की भांजा-जमाई की धारदार हथियार से हत्या