झाबुआ- पेटलावद कस्बे का निवासी विक्रमसिंह पिता नानुराम विगत 31 मई को आयोजित जनसुनवाई में आकर कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता से मिला एवं अपनी गरीबी हालत की पूरी कहानी कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता को सुनाई। कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने तत्काल एसडीएम पेटलावद को पात्र व्यक्ति विक्रमसिंह को बीपीएल सूची में नाम दर्ज कर राशन कार्ड तत्काल उपलब्ध करवाने के लिए आदेशित किया। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता के आदेश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीएम पेटलावद सोलंकी ने विक्रमसिंह पिता नानुराम का नाम बीपीएल सूची में दर्ज कर नगरपंचायत सीएमओ को राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध करवाने के लिये निर्देशित किया। दीन-हीन स्थिति में गुजर बसर कर रहे विक्रमसिंह ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज होने पर जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना की।
Trending
- छोटी मालपुर में 14 दिवसीय उन्नत कृषि प्रशिक्षण शुरू
- डॉ. मोहन देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश
- साईं स्थापना दिवस पर हुआ विशाल भण्डारें का आयोजन – सैकड़ों साईं भक्तों ने बैठकर की प्रसादी ग्रहण
- सरकारी दर्जे और लंबित मानदेय की मांग: झाबुआ और आलीराजपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
- पेटलावद में कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, कॉलोनीवासियों में चर्चा का माहौल
- आजाद ग्राउंड और इसके आसपास नगर परिषद ने कराई सफाई
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन
- वेतन न मिलने से सोंडवा के सचिवों का हल्लाबोल, 3 दिनों तक पंचायतों में लटके रहेंगे ताले
- विधायक पटेल ने मयंक सोनी को शासकीय आई.टी.आई. सेजावाड़ा की संस्था प्रबंधन समिति में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया
- लकड़हारा युग में पुनः जाने की मजबूरी, जंगल से लकड़ी लाने का क्रम जारी