झाबुआ- पेटलावद कस्बे का निवासी विक्रमसिंह पिता नानुराम विगत 31 मई को आयोजित जनसुनवाई में आकर कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता से मिला एवं अपनी गरीबी हालत की पूरी कहानी कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता को सुनाई। कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने तत्काल एसडीएम पेटलावद को पात्र व्यक्ति विक्रमसिंह को बीपीएल सूची में नाम दर्ज कर राशन कार्ड तत्काल उपलब्ध करवाने के लिए आदेशित किया। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता के आदेश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीएम पेटलावद सोलंकी ने विक्रमसिंह पिता नानुराम का नाम बीपीएल सूची में दर्ज कर नगरपंचायत सीएमओ को राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध करवाने के लिये निर्देशित किया। दीन-हीन स्थिति में गुजर बसर कर रहे विक्रमसिंह ने बीपीएल सूची में नाम दर्ज होने पर जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना की। Post navigation राजेश कांसवा बने पेटलावद स्वास्थ्य विभाग के सासंद प्रतिनिधि जहन्नुम की आग से खुद भी बचे और अपने परिवार को भी बचाए : जियाउर्रहमान