इरशाद खान, बरझर
बरझर और ग्राम खुटाजा के बीच खुटाजा टर्न पर शाम करीब साढ़े 3 से 4 बजे के बीच दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 12 ग्रामीण घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप (GJ-20-X-9043) खुटाजा से गुजरात जा रही थी, जबकि दूसरी पिकअप (GJ-20-X-7193) बरझर से खुटाजा की ओर आ रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
