सोंडवा और बरझर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, वाहन जब्त किया 

0

इरशाद खान, बरझर

पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आलीराजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों—सोण्डवा एवं चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (चौकी बरझर)—से अवैध देशी व विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कुल 467.52 बल्क लीटर अवैध शराब एवं एक महिन्द्रा बोलेरो वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 5,92,968 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण अनुसंधान में लिया है। 

थाना सोण्डवा क्षेत्र में नाले के पास लावारिस बोलेरो से 26 पेटी देशी और 14 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद हुई है। थाना सोण्डवा के उप निरीक्षक सचिन डावर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सेमलानी के कच्चे रास्ते की तरफ एक संदिग्ध वाहन के माध्यम से अवैध शराब की  ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्‍काल सोण्‍डवा पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताये स्‍थान पर पहुंची जहा ग्राम सेमलानी के कच्चे रास्ते के आगे नाले के पास पुलिस टीम को एक सफेद रंग की संदिग्ध महिन्द्रा बोलेरो वाहन क्रमांक MP-09-CW-7404 खड़ी हुई मिली। जहां पर उसका वाहन चालक नहीं था।  पुलिस टीम द्वारा लावारिस बोलेरो वाहन की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर कुल 26 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब और 14 पेटी गोवा व्हिस्की पाई गई। इस मदिरा की कुल मात्रा 345.600 बल्क लीटर है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,34,400 रुपये है। पुलिस ने घटनास्‍थल से अवैध शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो वाहन (कीमत करीब 4,00,000 रुपये) का जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में सोण्डवा पुलिस द्वारा कुल 5,39,400 रुपये का मश्रूका जब्त किया गया। अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना सोण्डवा में अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 46 के अंतर्गत अपराध पंजीबंद्ध कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है। 

चौकी बरझर (थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर) में मकान का ताला तोड़कर 121.92 लीटर अवैध मदिरा जब्त। अवैध शराब की दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर की पुलिस चौकी बरझर द्वारा की गई है। बरझर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवा तोमर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरझर सिमाडा फलिया निवासी वकील पिता रतना गणावा भील ने अपने पत्थरों व चद्दर (पतरे) वाले मकान के भीतर अवैध रूप से विक्रय हेतु बडी मात्रा में शराब संग्रहित कर रखी है। प्राप्‍त सूचना पर त्‍वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम जब आरोपी वकील गणावा के घर पहुंची, तो वहां पतरे वाले मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। घर के भीतर प्रवेश किया गया। घर की तलाशी लेने पर कमरे से कुल 11 पेटी अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 121.92 बल्क लीटर तथा कुल बाजार मूल्य 53,568 रुपये है।  आरोपी के विरुद्ध थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में अपराध क्रमांक 249/2026 आबकारी एक्ट की धारा 34(1), 34(2) एवं 36 के तहत दर्ज कर प्रकरण अनुसंधान मे लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.