जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट के रामपुरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही क्षेत्र से दो वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार विभाग ने एक ट्रक और एक पिकअप वाहन को पकड़ा है, जिनमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर जोबट आबकारी अधिकारी एवं विभागीय अमला मौजूद रहा। शराब की गिनती और दस्तावेजों की जांच जारी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक बड़ी मात्रा में शराब जब्त हुई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। Post navigation वन विभाग की सुस्ती पर भारी तेंदुए का आतंक, पिंजरे में आया सिर्फ बच्चा, बड़ा तेंदुआ अब भी आजाद, बकरे-बकरियों का कर रहा शिकार आबकारी विभाग ने 800 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण बनाया