जितेंद्र वर्मा, जोबट कलेक्टर अलीराजपुर नीतू माथुर एवं जिला आबकारी अधिकारी आरएस रॉय मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर वृत्त जोबट के ग्राम रामपुरा में जंगल में ट्रक एवं पिक अप में छुपा कर रखी गई 800 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार लगभग कुल 9600 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) में अज्ञात आरोपी विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएस रावत के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गंभीर सिंह वास्कले, जयश्री त्रिपाठी, मोहित बिरला, मुख्य आरक्षक शैलेंद्र सिंह रावत अमानुल्लाह खान , आरक्षक कालू सिंह बघेल,, आयुष रावत, विवेक बड़े, प्रियंका सोलंकी, मनीष भयाडिया, गवारा गवार का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation रामपुरा क्षेत्र में पकड़ाए ट्रक और पिकअप, कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हुए आरोपी जोबट में बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के ऑफिस के बाहर “ट्रैफिक का मेला”, पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से रोज लग रहा जाम