भाबरा और बरझर मंडल में भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न, 

0

इरशाद खान, बरझर
भारतीय जनता पार्टी के भाबरा एवं बझर मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आज उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक शक्ति के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी दिलीप पटोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल, मंत्री नागर सिंह चौहान, विशाल रावत, पूर्व विधायक माधवसिंह डावर, मण्डल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, बरझर मण्डल अध्यक्ष लालसिंह चौहान, भूपेंद्र डावर , जिला उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा , नरेन्द्र परमार, अजय जसवाल , हिमसिग बारिया, शांतिलाल प्रजापत, चंदुलाल शाहू‌, शंकर राठोड़ सहित मंडल के कार्यकर्ता, पार्षद एवं सरपंच गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.