इरशाद खान, बरझर बरझर-सेजावाडा रिंगोल मार्ग पर कुछ देर पहले तेज रफ्तार आ रही दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल दोनों घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के तुरंत बाद बरझर के स्थानीय निवासी रवि टेलर ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत आजाद नगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। Post navigation भाबरा और बरझर मंडल में भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न, जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने बरझर पहुंचकर आगजनी पीड़ित परिवार को दिया सहारा